फरियादिया आरती पति रवि निवासी ग्राम करेढ़ी ने थाना उपस्थित होकर शिकायत की, जिसमें आवेदिका ने बताया कि पति से पारिवारिक विवाद के चलते वह अपनी 3 माह की बच्ची अनन्या के साथ मायके पूरा साहब नगर थाना कोतवाली जिला आगर अपने माता पिता के साथ रह रही थी । अवेदिका का पति आज दोपहर को अपनी 3 माह की बच्ची को आगर से विवाद कर अपने घर करेढ़ी का खेड़ा थाना माकड़ोन लेकर आया जिस पर आवेदिका आरती ने थाना कोतवाली जिला आगर में आवेदन किया बाद आरती अपने माता पिता के साथ थाना माकड़ोन आई । थाना माकड़ोन पुलिस ने तत्काल कारवाही करते हुए ग्राम करेढ़ी का खेड़ा पहुंच कर 3 माह की बच्ची अनन्या को उसकी मां के सुपुर्द किया।


