महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ , स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग एवं वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित राग सेवा नृत्य नाद का आयोजन 13 जुलाई 2024 शनिवार को त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत श्रीमती पलक पटवर्धन जी द्वारा किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि एन.पी. नामदेव जी (संचालक संस्कृति संचालनालय भोपाल) अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे (कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय रहेंगे) संस्थान के संरक्षक श्री राजेश सिंह कुशवाहा जी| ,समारोह में अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना श्रीमती श्री अनुराधा सिंह जी की विशेष प्रस्तुति रहेगी एवं उन्हें नृत्य विभु गुरु अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा जिस तरह माला में 108 मोती होते हैं इस प्रकार संस्थान की 108 बच्चियां सम्मिलित होकर नृत्य आराधना करेंगी जिसका लेखन संगीत संयोजन एवं स्वर अभिषेक व्यास जी का है, पढंत डॉक्टर अंजना चौहान जी , गायन श्रीमती अर्चना तिवारी जी तबला विनायक शर्मा जी, पखावज अनघा व्यास जी, बांसुरी सुरेंद्र स्वर्णकार जी, सितार विशाल विश्वकर्मा जी का रहेगा|


