बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर व्यवस्थाओं का जनप्रतिनिधियों कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा* —-

बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर व्यवस्थाओं का जनप्रतिनिधियों कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा* —-

*बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर व्यवस्थाओं का विधायक, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा*

उज्जैन भगवान श्री महाकाल की प्रथम सवारी श्रावण माह के प्रारंभ दिवस 22 जुलाई सोमवार को निकाली जाएगी। सवारी के आयोजन के लिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सवारी के सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए सवारी के आगे और पीछे 2 चलित रथ चलेंगे। जिसमें रथ में लगी एलईडी के माध्यम से सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सवारी में भजन मंडलियों के साथ जनजातीय कलाकारों का दल भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगा। बाबा महाकाल की सवारी के सुव्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा मजबूत टू लेयर बैरिकेडिंग की जा रही हैं।
सवारी मार्ग में स्थापित विद्युत पोल्स से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन पोल्स को फायबर शीट से चारो ओर से कवर किया गया है। सम्पूर्ण सवारी मार्ग में श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र के आस-पास चयनित स्थानों पर एम्बुलेंस खड़ी रहेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित 10 बिस्तरिया अस्पताल का भी सुचारु संचालन किया जाएगा। आगन्तुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण सवारी मार्ग पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गए हैं। गोपाल मंदिर पर अस्थाई रूप से कंट्रोल रुम से पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीवी से सतत निगरानी की जाएगी।
शनिवार को विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा , महापौर  मुकेश टटवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक  मृणाल मीना ने अधिकारियों के साथ सवारी मार्ग का भ्रमण किया। सभी ने महाकाल मंदिर से महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी से होते हुए रामघाट के बाद रामानुजकोट, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर  अनुकूल जैन, एसडीएम  एल एन गर्ग, सहायक प्रशासक  मूलचंद जूनवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *