पूर्णिमा महोत्सव वा “गुरु उपकार दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्पंदन पारमार्थिक शिक्षा एवम सामाजिक उन्नयन समिति और श्री संजय जैन (गुरुजी) शिष्य मंडल द्वारा, मनाया गया

पूर्णिमा महोत्सव वा “गुरु उपकार दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्पंदन पारमार्थिक शिक्षा एवम सामाजिक उन्नयन समिति और श्री संजय जैन (गुरुजी) शिष्य मंडल द्वारा, मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय स्पंदन पारमार्थिक शिक्षा एवम सामाजिक उन्नयन समिति और श्री संजय जैन (गुरुजी) शिष्य मंडल द्वारा, अपने मार्गदर्शक, प्रेरणा स्त्रोत, विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, ज्योतिषज्ञ, वास्तुविद, श्री संजय जैन गुरुजी के सम्मान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का “गुरु उपकार दिवस” सेवा समर्पण और पर्यावरण सरंक्षण और परोपकार की अनेक गतिविधियों के साथ भव्य दो दिवसीय आयोजन अत्यंत गरिमामय और भव्य स्वरूप में संपन्न हुआ।
इसमें 20, जुलाई को गुरु पूर्णिमा प्रोग्राम के तहत मंदिरों में फल फुल मिठाई वितरण किया गया ।और और गुरु जी आव्हान , गुरु जी निमंत्रण और गुरु चरणों की वंदना की गई।
पर्व का मुख्य कार्यक्रम होटल अबिका एलाईट, फाजलपुरा, उज्जैन में 21, जुलाई को हुआ इस समारोह में
भक्तिमय सुंदर काण्ड पाठ और  भव्य भजन संध्या का लाभ सभी भक्तों ने लिया। इसके अलावा पीएम मोदी जी और
मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव की प्रेरणा से
पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मां के नाम
अभियान की शुरुआत भी वृक्षा रोपण और पौधों का वितरण कर के आरंभ की गई। कपड़े की थैली का वितरण के साथ सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
एवं ट्रैफिक जागरूकता के लिए सेवा सामग्री का भी वितरण हुआ। साथ ही कुछ विशेष समाज सेवको को “स्पंदन सेवा सम्मान” भी प्रदान किया गया । गुरुजी लिखित पुस्तक
“दैनिक जीवन में धर्म कर्म भाग्य और वास्तु का परस्पर संबंध ” के हिंदी और इंग्लिश वर्जन का विमोचन और वेबसाइट का विमोचन किया गया। इस पावन अवसर पर, नए शिष्यों को गुरु दीक्षा के साथ पर्यावरण सरंक्षण शपथ भी दिलाई गई।
अंत में गुरु प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश भर से आए गुरु भक्तो ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर विशेष क्विज और अन्य आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए गए । प्रोग्राम में समिति द्वारा शहर की गणमान्य हस्तियों अपना न्यूज चैनल के डायरेक्टर नंदलाल यादव, विधायक अनिल जैन महापौर मुकेश टाटवाल को और समाज सेवको को स्पंदन गौरव सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत गुरु प्रसादी स्वरूप भोजन का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर संजय जैन गुरुजी शिष्य मंडल और स्पंदन समिति सदस्य गिरीश सोनी मालिक कमल जुनेजा आशीष ने सभी गुरु भक्तो का आभार व्यक्त किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *