*सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य किए जाएं : संभागायुक्त संजय गुप्ता*

*सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य किए जाएं : संभागायुक्त संजय गुप्ता*

*सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य किए जाएं : संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता*

*उज्जैन विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आयोजित*
—-
उज्जैन संभागायुक्त  संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्राधिकरण संचालक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन विकास प्राधिकरण  संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री  नीरज पांडे सहित बोर्ड के सदस्यगण उपस्थित रहें। बैठक में  प्राधिकरण संचालक बोर्ड द्वारा विकास कार्यों के संबंध प्राप्त निवादाओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।
संभागायुक्त  गुप्ता ने कहा कि आगामी सिहंस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य प्रस्तावित किए जाएं। बैठक मे मंदिर के बेहतर संचालन के लिए एकीकृत कार्यालय निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। संभागायुक्त  गुप्ता ने कहा कि नियमानुसार पांच एकड़ से अधिक के कालोनी निर्माण में अनिवार्य रूप से एसटीपी प्रोजेक्ट लिया जाएं।

बैठक में शिप्रा विहार में रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स, महाकाल मंदिर में एक्सटर्नल/इंटरनल अंडरग्राउंड विद्युत संबंधी कार्य, विक्रम नगर और गरुड़ बायपास के बीच 1200 हेक्टेयर में प्रस्तावित टाउन डेवलपमेंट स्कीम 1, गुलमोहर कॉलोनी में चार  वाणिज्यिक सह आवासीय उपयोग के भूखंडो, भरतपुर प्रशासनिक क्षेत्र में 2 सार्वजनिक/अर्द्ध सार्वजनिक उपयोग के भूखंडो, तारामंडल के 3 वाणिज्यिक उपयोग के भूखंडों, महाश्वेता नगर के आवासीय उपयोग के भूखंड, एकात्म परिसर के भूखंड आदि कार्यों के संबंध में निविदा की स्थिति और प्राप्त निविदाओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *