*डॉ. अम्‍बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍पेशल में लगेंगे तीन अतिरिक्‍त कोच*

*डॉ. अम्‍बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍पेशल में लगेंगे तीन अतिरिक्‍त कोच*

यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ.अम्‍बेडकर नगर से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा के मध्‍य संचालित  की जा रही गाड़ी संख्‍या 09321/09322 डॉ. अम्‍बेडकरनगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍पेशल ट्रेन में तीन अतिरिक्‍त कोच लगाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 09321/09322 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍पेशल में थर्ड एसी का एक एवं स्‍लीपर श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच लगेंगे। यह सुविधा डॉ.अम्‍बेडकर नगर  से चलने वाली ट्रेन में 03 अगस्‍त, 2024 तथा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली में 04 अगस्‍त, 2024 से उपलब्‍ध होगी। ट्रेनों की आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन सहित अन्य  जानकारियों के लिए कृपया  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *