सांसद फिरोजिया ने रेलमंत्री से मिलकर माँगीं उज्जैन के लिए सौग़ातें, मिला आश्वासन।

सांसद फिरोजिया ने रेलमंत्री से मिलकर माँगीं उज्जैन के लिए सौग़ातें, मिला आश्वासन।

सांसद फिरोजिया ने रेलमंत्री का ट्रेनों में सामान्य डिब्बे बढ़ाने के लिए व्यक्त किया आभार उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया संसद के मानसून सत्र के चलते इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली में हैं, जहाँ वे गुरुवार को रेल मंत्रालय पहुँचे और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। सांसद फिरोजिया लंबे समय से लगातार मेल एक्सप्रेस और सुपरफ़ास्ट ट्रेनों में सामान्य डिब्बे बढ़ाने की माँग रेलमंत्री से कर रहे थे, जिस माँग के पूरा होने पर उन्होंने रेलमंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया।

इसके बाद रेलमंत्री ने उन्हें जानकारी दी कि 2500 साधारण कोच पूरे वर्ष में विभिन्न गाड़ियों में भी बढ़ाए जाएँगे और उज्जैन-आलोट संसदीय-क्षेत्र की दो ट्रेनें इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस और अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी तक चलने वाली इन दोनों गाड़ियों में एक-एक सामान्य कोच गुरुवार, दिनांक 01-08-2024 से ही बढ़ा दिया गया है।इसके बाद सांसद फिरोजिया ने रेलमंत्री से अपने संसदीय-क्षेत्र के लिए विभिन्न प्रस्तावों की माँग की : –

1. उज्जैन–देवास–इंदौर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने।

2. उज्जैन-देवास-इंदौर-फ़तेहाबाद-उज्जैन और फ़तेहाबाद-बड़नगर-रतलाम-नागदा होकर उज्जैन के लिए वंदे मेट्रो सर्कुलर ट्रेन के रूप में चलाने।

3. कोटा-नागदा मेमो ट्रेन का तत्काल रतलाम तक विस्तार करने।

4. सिरसा-हिसार-कोटा ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार करने।

5. 14801/14802  इंदौर-जोधपुर ट्रेन के बड़नगर-रतलाम के बीच में रुनिजा स्टेशन पर स्टॉपेज के लिए।

6. उज्जैन-नई दिल्ली-उज्जैन-मुंबई के बीच वंदे भारत एसी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने के लिए।

7. इंदौर-उज्जैन-हावड़ा और इंदौर-उज्जैन-पटना के बीच नई अमृत भारत ट्रेन चलाने।

8. इंदौर-फ़तेहाबाद-बड़नगर-रतलाम-नागदा होकर नई दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को बाकी चार दिन इंदौर-देवास-उज्जैन होकर नई दिल्ली के लिए चलाने।

9. इंदौर-उज्जैन वाया फ़तेहाबाद के बीच जो दो फेरे चलते हैं, उनके चार फेरे किए जाने।

10. इंदौर-पुरी और हिसार-अजमेर-रामेश्वरम साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस को वाया उज्जैन होकर चलाने।

11. इंदौर-उज्जैन-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस का बोरीवली में दोनों दिशाओं में स्टॉपेज देने के साथ ही आगामी 2028 उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के निर्माण कार्य के प्रस्ताव देते हुए उज्जैन-झालावाड़ रेलवे लाइन को भी स्वीकृत करने।

सांसद फिरोजिया के इन सभी प्रस्तावों पर रेलमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए जो भी रेल संबंधी प्रस्ताव और सुविधाओं की माँग उनके द्वारा की गयी है, उन्हें शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का प्रयास रेलमंत्री करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *