*उत्तरप्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती पटेल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये*उज्जैन उत्तरप्रदेश की महामहिम राज्यपाल माननीय श्रीमती आनंदी बेन पटेल अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान जी की संध्या आरती में सम्मिलित हुई।पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी श्री संजय शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री मृणाल मीना द्वारा महामहिम का स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेट किया।


