*शहरवासियों के लिए खुश खबर गंभीर बांध हुआ लबालब*
*गंभीर बांध अपनी पूर्ण क्षमता के साथ लबालब हुआ 03 नंबर गेट 1.5 मीटर तक खोले गए*शहर की जलापूर्ति केंद्र का मुख्य स्रोत गंभीर बांध रविवार को अपनी पूर्ण क्षमता के साथ लबालब हुआ गंभीर बांध का एक गेट 1.5 मीटर तक खोले गए गंभीर बांध पर 2100 एमसीएफटी की क्षमता मेंटेन करते हुए पानी का आकलन किया गया, गंभीर बांध की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी है रविवार को सुबह 7:00 बजे गंभीर बांध की क्षमता को 2100 एमसीएफटी पर मेंटेन करते हुए गेट नंबर 3 को 1.5 मीटर तक खोला गया पानी की आवक लगातार जारी है, गंभीर बांध पुनः अपनी क्षमता के साथ भरने पर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा भगवान बिलकेश्वर महादेव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त शहर वासियों से कहा कि उज्जैन में पेयजल की कोई समस्या नहीं है गंभीर बांध भी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भर गया है*


