जीडीसी को नेक में ए प्लस ग्रेडउज्जैन के अकादमिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव
उज्जैन। नगर के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीडीसी) को नेक में ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे उज्जैन के शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा में अकादमिक गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकांश महाविद्यालय में नेक के स्कोर और ग्रेड में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की हैं।
उन्होंने कहा कि जीडीसी छात्राओं के उच्च अध्ययन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संस्थान बनकर उभरा है। इस महाविद्यालय में हाल के वर्षों में उच्च शिक्षा विभाग ने आईडीपी और विश्व बैंक प्रोजेक्ट के तहत 11. 31 करोड़ से अधिक लागत के अधोसंरचना कार्य करवाए। कई कार्य प्रगतिरत हैं। महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर लेब, स्मार्ट क्लासरूम, 20 किलोवाट का सोलर प्रोजेक्ट, छात्रों के लिए जिम, ई-लाइब्रेरी, लैंग्वेज लेब सहित कई सुविधाई प्रदान की गई है ।महाविद्यालय को अकादमिक उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त फण्ड उपलब्ध कराया गया। नेक की तैयारियों के साथ ग्रीन ऑडिट, एनर्जी ऑडिट, पर्यावरण ऑडिट, फायर ऑडिट, आईटी ऑडिट किया गया। स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया ।उज्जैन नगर निगम द्वारा महाविद्यालय को स्वच्छ एवं हरित परिसर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था ।
डॉ यादव ने कहा कि महाविद्यालय पहले दो चरणो में नेक से ए ग्रेड प्राप्त कर चुका है और इस बार 3.35 सीजीपीए के स्कोर के साथ ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने नेक के तैयारियों को लेकर महाविद्यालय में वरिष्ठ शिक्षकों से स्क्रीनिंग कराई थी, जिसमें इस महाविद्यालय ने सभी पांच मापदंडों पर अंक अर्जित करते हुए गवर्नेंस बेंच में राज्य के औसत से ऊपर स्कोर किया था । इस स्क्रीनिंग में महाविद्यालय की कमियों को भी दूर किया गया।
नेक की तैयारियों के साथ उठाये गए कदम
विज्ञान के पांच विषयों – प्राणीशास्त्र, रसायन विज्ञान, गणित जैव प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर विज्ञान में पीजी कार्यक्रम का प्रारम्भ
चार सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम का प्रारम्भ
ग्यारह ओपन इलेक्टिवे कोर्स
पांच व्यावसायिक कोर्स
महाविद्यालय में कुल 92 पाठ्यक्रम संयोजन
संगीत, चित्रकला, हिंदी, गृह विज्ञान, इतिहास 5 रिसर्च सेंटर के अलावा अंग्रेजी में रिसर्च सेंटर का प्रारम्भ
छात्राओं की सकल नामांकन दर में वृद्धि
सभी पांच वर्षों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95 से अधिक


