*”विधानसभा निर्वाचन संदर्भ-253″ सर्वाधिक चक्र उज्जैन दक्षिण में तथा सबसे कम तराना एवं बड़नगर में 17-17 गणना चक्र होंगे*

*”विधानसभा निर्वाचन संदर्भ-253″ सर्वाधिक चक्र उज्जैन दक्षिण में तथा सबसे कम तराना एवं बड़नगर में 17-17 गणना चक्र होंगे*

*”विधानसभा निर्वाचन संदर्भ-253″ सर्वाधिक चक्र उज्जैन दक्षिण में तथा सबसे कम तराना एवं बड़नगर में 17-17 गणना चक्र होंगे*

उज्जैन एक दिसम्बर। मतगणना कार्य हेतु विधानसभावार आवंटित गणना कक्षों में मतगणना सम्बन्धी सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। विधानसभावार एक मतगणना कक्ष में 14 टेबलें लगाई जायेगी। विधानसभावार चक्रवार परिणाम घोषित किये जायेंगे। सर्वाधिक गणना चक्र उज्जैन दक्षिण विधानसभा में 21 और सबसे कम गणना चक्र तराना एवं बड़नगर विधानसभा में 17-17 गणना चक्र होंगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-212 नागदा-खाचरौद में 20 चक्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-213 महिदपुर में 19 चक्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-215 घट्टिया में 20 चक्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-216 उज्जैन उत्तर में 19 चक्र में परिणाम की घोषणा की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना कक्ष में प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें मतों की गणना के लिये लगाई गई है।

उल्लेखनीय है कि नागदा-खाचरौद विधानसभा में 272, महिदपुर में 262, तराना में 238, घट्टिया में 279, उज्जैन उत्तर में 258, उज्जैन दक्षिण में 286 एवं बड़नगर विधानसभा में 232 मतदान केन्द्र की गणना चक्रवार होगी।

इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना कक्षों में मतों की गणना का कार्य होगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-212 नागदा-खाचरौद की मतगणना कक्ष क्रमांक-एफ-10 में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-213 महिदपुर की कक्ष क्रमांक एनजी-01 में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-214 तराना की कक्ष क्रमांक-एनजी-04 में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-215 घट्टिया की कक्ष क्रमांक एफ-18 में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-216 उज्जैन उत्तर की कक्ष क्रमांक एनएफ-04 में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-217 उज्जैन दक्षिण की कक्ष क्रमांक एफ-06 में और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-218 बड़नगर की मतगणना कक्ष क्रमांक ईएलएक्स-08 में होगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *