श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु द्वारा रजत आभूषण अर्पित

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु द्वारा रजत आभूषण अर्पित

 

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब के लुधियाना से पधारे श्रीमती चन्दारानी पति श्री राम जी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि श्री यश शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 2 नग चांदी के नागधारी कुंडल भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 3043.200 ग्राम है।

जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के काउंटरकर्मी द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी श्री मनीष पांचाल द्वारा दी गई ।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्‍सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्‍यों व कर्मचारियों के माध्‍यम से भी भक्‍तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *