देव से देश तक और राष्ट्र से राम राज्य तक की स्थापना, अयोध्या में हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

देव से देश तक और राष्ट्र से राम राज्य तक की स्थापना, अयोध्या में हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। श्रीराम विग्रह के प्रथम दर्शन भी हो गए। पीएम मोदी ने आरती के साथ पूजा पूरी की, उनके साथ गर्भगृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

संकल्प लेकर पूजा शुरू की और आरती के बाद किया साष्टांग प्रणाम

मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लेकर आचमन और पवित्रीकरण किया। इसके बाद पूजा शुरू हुई। फिर पीएम मोदी ने अपने हाथ से कुशा और शलाका खींचा।

मंत्रोच्चार के साथ श्री रामलला के चरणों में जल छोड़ा, फिर अक्षत और पुष्प चढ़ाए। इसके बाद नैवेद्य लगाकर आरती के साथ पुजन किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *