राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने OTS स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव के साथ पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ OTS स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान नहर परियोजना ERCP के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की एवं संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

बैठक में पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश के जिलों में पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी के जल बंटवारे के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।


