महामहिम राज्यपाल श्री पटेल उज्जैन पहुंचे, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया।
उज्जैन। राज्यपाल मंगूभाई पटेल शुक्रवार को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन हेलीपैड पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल उज्जैन हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल की अगवानी कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, कमिश्नर डॉ संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी सचिन शर्मा, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय अखिलेश कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।


