*1 मार्च से 9 अप्रैल तक विक्रमोत्सव, विक्रम व्यापार मेला एवं इंवेस्टर्स समिट की तैयारियां को लेकर संभागायुक्त ने ली बैठक।*
उज्जैन। 1 मार्च को उज्जैन जिला रंगारंग विक्रमोत्सव, विक्रम व्यापार मेला एवं इंवेस्टर्स समिट का साक्षी बनेगा। एक मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विक्रमोत्सव एवं विक्रम व्यापार मेला में आने वाले इंवेस्टर्स एवं विशेष अतिथियों को उज्जैन शहर का अच्छा व्यू मिले, इसके लिये सभी विभाग एवं सभी अधिकारी विशेष प्रयास करें।

संभागायुक्त ने कहा कि पहली बार आने वाले लोग उज्जैन से एक अच्छी याद लेकर जायें। इसके लिये आने वाले सभी इंवेस्टर्स, व्यापारियों एवं विशेष अतिथियों की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। उक्त निर्देश उज्जैन संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल ने आज विक्रमोत्सव एवं विक्रम व्यापार मेला एवं इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, आयुक्त नगर निगम आशीष पाठक, प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी सहित सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।


