*1 मार्च को लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की जाएगी, बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी – सीएम डॉ. यादव।*

*1 मार्च को लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की जाएगी, बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी – सीएम डॉ. यादव।*

बहन- बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मार्च माह की पहली तारीख को लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की जाएगी मैं मुख्‍य सेवक के रूप में प्रदेश के विकास और जनकल्‍याण के लिए समर्पित हूं– मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में 761 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया650 करोड़ रुपए लागत की औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन भी कियाडबल इंजन सरकार प्रदेशवासियों की अपेक्षाएं पूरी कर रही हैमुख्यमंत्री डॉ. यादव बालाघाट में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन- बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी। लाड़ली बहना योजना के अंर्तगत मार्च माह की किस्त पहली तारीख को बहनों के खाते में जारी कर दी जाएगी। मैं अपने आपको मुख्यमंत्री नहीं जनता का मुख्य सेवक मानता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक हैं और मैं मुख्यसेवक के रूप में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट में रोड शो के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 650 करोड़ रुपए लागत की हिंदुस्तान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और हिन्दुस्तान टेप्स प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन किया तथा बालाघाट जिले के 761 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन, पूर्व राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे, सासंद ढाल सिंह बिसेन, कटंगी विधायक गौरव पारधी, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, वारासिवनी विधायक विक्‍की पटेल, नपा अध्‍यक्ष भारती ठाकुर, पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *