महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई व्यवस्थाओं का कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा।

महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई व्यवस्थाओं का कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा।

महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई व्यवस्थाओं कलेक्टर एसपी ने लिया जायजाश्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के दिए निर्देश।

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। महकाल मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बुधवार शाम को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप मिश्रा के साथ जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जगह-जगह पेयजल, मेडिकल, अस्थाई शौचालय इत्यादि की चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि वृद्ध जनों और दिव्यांग जनों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके इसका विशेष ध्यान रखें। हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कर्कराज के पास पार्किंग व्यवस्था से लेकर नरसिंह घाट, चार धाम मंदिर होते हुए त्रिवेणी कंट्रोल रूम तक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर में भी श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं देखीं। मंदिर प्रशासक श्री सोनी द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर की गई विशेष व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान निगम आयुक्त आशीष पाठक, एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर, जयंत सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *