*एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेन्स का फर्जी बीमा कर क्लेम की राशी हड़पने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।*

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेन्स का फर्जी बीमा कर क्लेम की राशी हड़पने वाले आरोपी गिरफ्तार फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार आरोपीयो से धोखाधडी की रकम 10.50 लाख जप्त

शाजापुर जिले के ग्राम सुनेरा निवासी आवेदिका द्वारा एक शिकायती आवेदन उज्जैन एसपी को दिया गया। कि आवेदिका के पति की मृत्यु के बाद उनकी पालिसी की राशि 26,44,000/- रुपये का चेक दूसरे व्यक्ति को देने एवं उक्त बीम राशी का आहरण अन्य व्यक्तियों द्वारा कर धोखाधड़ी किया गया। उज्जैन एसपी द्वारा उक्त आवेदन की जांच एएसपी पश्चिम गुरु प्रसाद पाराशर एवं जयंत सिंह राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे को सोपी गई। जांच दौरान पाए गये तथ्यों के आधार पर थाना माधवनगर ने धारा 419,420,467,468,471,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना माधवनगर टीम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने और क्लेम की गई बीमा राशी 10,50000/- रूपये जप्त किए गये है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *