उज्जैन। लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसरों का प्रशिक्षण निर्धारित तिथियों में होगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 215 घटि्टया , विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 216 उज्जैन उत्तर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 217 उज्जैन दक्षिण के सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफीसरों का प्रशिक्षण मंगलवार, 19 मार्च को प्रातः 11:00 बजे देवास रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा।इसी तरह नागदा-खाचरोद विधानसभा के सेक्टर ऑफिसरों का प्रशिक्षण 21 मार्च ,को खाचरोद में प्रातः11:00 बजे , तथा महिदपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण 21 मार्च, को महिदपुर में दोपहर 2:00 बजे से होगा। इसी तरह तराना विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफीसरों एवं पुलिस सेक्टर ऑफीसरों का प्रशिक्षण 23 मार्च को तराना में प्रातः11:00 बजे से होगा । बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसरों का प्रशिक्षण 22 मार्च को बड़नगर में आयोजित होगा। इस आशय की जानकारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे ने दी। कवचे ने इस संबंध में जिले के समस्त राजस्व अनु विभागीय अधिकारीयों एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं और निर्देश दिए हैं की समस्त सेक्टर ऑफिसरों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु अवगत कराये एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रो में 189 सेक्टर बनाए गए हैं।


