उज्जैन को मिली बड़ी सौगात सिक्स लेन हो रहा है तैयार इंदौर उज्जैन के बीच

उज्जैन को मिली बड़ी सौगात सिक्स लेन हो रहा है तैयार इंदौर उज्जैन के बीच

इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे का निर्माण 6 से 7 महीने में शुरू हो जाएगा। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) ने डीपीआर के आधार पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अरबिंदो अस्पताल चौराहा से लेकर हरी फाटक चौराहा उज्जैन तक 44 किलोमीटर में बनने वाले 6 लेन हाईवे पर 2 फ्लायओ‌वर और 6 अंडरपास होंगे। इससे सभी मुख्य जंक्शन सिग्नल फ्री हो जाएंगे। एमपीआरडीसी ने गत सप्ताह इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर नोटिस किया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। बजट 735 करोड़ रुपए है। निर्माण शुरू होने के बाद दो साल में इसे तैयार करने का दावा है।

सिंहस्थ 2028 की राह आसान बनाने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। वर्तमान में इंदौर- उज्जैन सड़क पर हर दिन 25 हजार से ज्यादा वाहनों का बोझ है। अनुमान है कि सिंहस्थ 2028 तक इस हाईवे पर ट्रैफिक लोड हर दिन 60 हजार से ज्यादा वाहनों का रहेगा। ऐसे में सिक्स लेन हाईवे होने से ट्रैफिक दबाव महसूस नहीं होगा। रोड से लगी इंदौर शहरी क्षेत्र की करीब 1 लाख आबादी को भी राहत मिलेगी

वर्तमान में जो 2 टोल हैं, वे ही रहेंगे, एक बारोली दूसरा निनोरा पर
सिक्स लेन हाईवे पर टोल की व्यवस्था वर्तमान टोलिंग के अनुसार ही होगी। एक टोल प्लाजा सांवेर के पहले बारोली पर होगा तो दूसरा टोल प्लाजा उज्जैन के समीप निनोरा पर बना हुआ है, जिसे और विस्तृत किया जाएगा। टोल प्लाजा के आसपास ही जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई आने वाले दिनों में विभाग द्वारा की जा सकती है। शेष पूरी सड़क हाईवे के कंट्रोल एरिया को देखते हुए ही डिजाइन की गई है। इमरजेंसी वाहनों द्वारा पेट्रोलिंग, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी होंगी।

जहां फ्लायओवर, वहां सर्विस रोड भी बनेगी
वर्तमान में 4 लेन में बने हाईवे का विस्तार एमपीआरडीसी द्वारा कंट्रोल एरिया के तहत ही 6 लेन में किया जाएगा। हाईवे के इंदौर छोर पर अरबिंदो अस्पताल से लेकर टोल नाके तक और उज्जैन छोर पर प्रशांति चौराहे से लेकर हरि फाटक चौराहे तक सर्विस रोड बनाया जाएगा। – राकेश जैन, डिवीजनल मैनेजर, एमपीआरडीसी

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *