*सिंहस्थ 2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त  गुप्ता ने की समीक्षा*

*सिंहस्थ 2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त गुप्ता ने की समीक्षा*

*सिंहस्थ 2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त  गुप्ता ने की समीक्षा

उज्जैन संभागायुक्त  संजय गुप्ता द्वारा बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन  संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह, एसपी  प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत  मृणाल मीना, निगम आयुक्त  आशीष पाठक, सीईओ यूडीए  संदीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गुरु प्रसाद पाराशर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयंत सिंह राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में अधिकारियों द्वारा चारों दिशाओं से विभिन्न मार्गो से नगर में आने वाले ट्रैफिक के दृष्टिगत सड़कों के उन्नयन, चौड़ीकरण , ब्रिज, पार्किंग के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की ओर सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसानी से आवागमन हो सके इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्त  गुप्ता ने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए। जिसमें आवश्यक कार्यों को प्रस्तावित कार्य योजना में सम्मिलित करें। सीईओ  सोनी द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न मार्गो से श्रद्धालुओ के प्रवेश और मार्गो पर संचालित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *