उज्जैन पुलिस लाइन स्थित तालाब गहरीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृक्षारोपण कर श्रमदान किया।

उज्जैन पुलिस लाइन स्थित तालाब गहरीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृक्षारोपण कर श्रमदान किया।

उज्जैन पुलिस लाइन स्थित तालाब गहरीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृक्षारोपण कर श्रमदान किया जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश भर में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है। सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति  कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित एसीएस डॉ. राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर सक्सेना संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए मैं पुलिस प्रशासन को बधाई देता हूं। जल स्रोतों के संरक्षण का यह अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रहे। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *