इंडियन कॉफी हाउस का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ, CM कहा कि उज्जैन को मिलेगा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वहां पर बैठकर स्वलपाहार कर मुख्यमंत्री जी ने भोजन के गुणवत्ता की सरहाना की।

शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि इस इंडियन कॉफ़ी हाउस शाखा का निर्माण करता एजेंसी पुलिस विभाग है। उल्लेखनीय है कि इसमें पुलिस विभाग के लिए विशेष 30% का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात आमजन के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता एवं पुलिस प्रशासन कि सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस प्रारंभ हुआ है। इसके माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। इसी के साथ इंडियन कॉफ़ी हाउस भारत कि विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *