श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त*

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त*

*श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त उज्जैन  श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के सायन से पधारे  अनंत प्रदीप जोशी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को 01 नग रजत मुकुट अर्पित किया गया | जिसका कुल वजन 2046.500 ग्राम है |जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासक  मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई व दानदाता का सम्मान किया गया। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई ।


श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्‍सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्‍यों व कर्मचारियों के माध्‍यम से भी भक्‍तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *