थाना बड़नगर पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को जिला खरगौन से दस्तयाब कर अपहर्ता आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उज्जैन द्वारा अपहृत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लगातार निर्देश दिए जा रहे है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर  महेन्द्र सिंह परमार के कुशल मार्गदर्शन में बड़नगर थाना प्रभारी निरी अशोक कुमार पाटीदार व थाना पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 12.08.24 को अपहृत बालिका को अपहर्ता आरोपी अजय उर्फ विकास के कब्जे से जिला खरगौन से दस्तयाब किया गया।घटना का विवरण:- दिनांक 05.8.24 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट थाना उपस्थित होकर की गयी थी, जिस पर से थाना बड़नगर पर अप. क्र 394/24 धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर कर विवेचना मे लिया गया।
◼️ पुलिस कार्यवाही:- उक्त घटना गंभीर प्रकृति की होने से वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर एसडीओपी महोदय के उचित मार्गदर्शन में टीम बनाकर अपहृत बालिका की पतारसी सतत् की गई। अथक प्रयास एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर अपहृत बालिका को दिनांक 12.08.24 को दस्तयाब कर अपहर्ता आरोपी अजय उर्फ विकास पिता रतनलाल निवासी जुहावदा थाना सादलपुर जिला धार को गिरफ्तार किया गया।

◼️सराहनीय भूमिका:-
थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि प्रतीक यादव (सायबर सैल) , उनि प्रीति सिंह चौहान, सउनि शैतान सिंह डिंडोर, प्र.आर राहुल सिंह राठौर, आर मुकेश नागर, आर महेश मौर्य व म.आर ज्योति हाड़ा की सराहनीय भुमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *