श्रद्धालुओं को सुलभ तरीके से दर्शन कराना हमारी सर्वोच्च  प्राथमिकता रहनी चाहिए प्रशासक जैन ने किया पदभार ग्रहण

श्रद्धालुओं को सुलभ तरीके से दर्शन कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए प्रशासक जैन ने किया पदभार ग्रहण

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के नवागत प्रशासक  अनुकूल जैन ने कार्यालय कलेक्टर जिला उज्जैन द्वारा जारी आदेश क्रमांक स्थापना/2024/6708 उज्जैन द्वारा मंगलवार 13 अगस्त 2024 को दोपहर 03.00 बजे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन उपरांत कार्यभार ग्रहण किया।इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहा प्रशासक एवं मंदिर की शाखाओं के प्रभारी आदि उपस्थित थे।पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासक  अनुकूल जैन ने सभी प्रभारियों से चर्चा में कहा कि, उज्जैन की पहचान श्री महाकालेश्वर मंदिर से है और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन करवाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर का वैभव सर्वविदित है,इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु एक अच्छी छवि लेकर उज्जैन से जावे। जैन ने कहा कि, सभी लगातार सेवाभाव से कार्य करें।ऐसा कोई कार्य न करें, जो अशोभनीय हो, जितना हो सके सकारात्मक रूप में मंदिर की व्यावस्थाओं एवं भौतिक विकास में सहयोग करें।

 

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *