*मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों कलेक्टर- एसपी ने किया निरीक्षण*
—-
उज्जैन /मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 18 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल अवंतिका महाविद्यालय ग्राम लेकोड़ा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अर्चना गुप्ता , तहसीलदार चौरे, जनपद सीईओ संदीप यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।



