उज्जैन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को होगाउच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के लोकार्पण के पश्चात उनकी अनुशंसा

उज्जैन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को होगाउच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के लोकार्पण के पश्चात उनकी अनुशंसा

उज्जैन 25 अगस्त। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को 11 बजे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के लोकार्पण के पश्चात उनकी अनुशंसा अनुसार विधायक कप 2023-24 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र उज्जैन (दक्षिण) में खेल-एथलेटिक्स की प्रतियोगिता 02-आयु वर्ग (17 वर्ष से कम एवं अधिक 29 अगस्त 2023 की स्थिति में) में आयोजित की जा रही है। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ष की निम्न विधाएं आयोजित होगी।
क्र.      खेल विधायें बालक वर्गबालिका वर्ग
01 100 मी0 100 मी0
02 400 मी0 400 मी0
03 800 मी0 800 मी0
04 गोलाफेक गोलाफेक
05 लांग जम्प लांग जम्प
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को विधानसभा क्षेत्र-उज्जैन (दक्षिण) का होना अनिवार्य है, जिसके लिये प्रतिभागी को आयोजन स्थल पर आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति प्रस्तुत करना होगी। एक खिलाड़ी 2 विधाओं से अधिक में भाग नहीं ले सकेगा। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरूस्कार के रूप में मेडल, ट्राफी, प्रमाण-पत्र एवं डायफ्रूट (बादाम) द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतिभागी आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी आयोजन प्रभारी  मोहनलाल बम्बोरिया (मो.न.-9009008183) से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *