काफी लंबे समय बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमे प्रदेश के लाखो यूवाओ ने भाग लिया था और परीक्षा का परिणाम भी आया। और हजारों चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी भी मनाई। मगर ग्वालियर में एनआरआई कॉलेज सेंटर में पटवारी ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 एग्जाम में हुई धांधली के बाद मुख्यमंत्री द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी जिसे लेकर परीक्षा पास करने वाले चयनित पटवारियों ने शुक्रवार को कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने पैरेलल ज्वाइनिंग देने की मांग की। आपको बता दें कि ग्वालियर में एनआरआई कॉलेज में बने सेंटर पर जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी उसमें से 7 ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। इसके बाद से परीक्षा और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे थे। कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बना लिया था, वहीं स्टूडेंट्स भी सड़कों पर उतर आए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे।
