पुलिस डॉग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुलिस लाईन में पुलिस डॉग को सलामी दी गई व मौन रखा गया ।

पुलिस डॉग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुलिस लाईन में पुलिस डॉग को सलामी दी गई व मौन रखा गया ।

मंगलवार को पुलिस डॉग डोली का 7 वर्ष 3 माह की उम्र में हृदय रोग से देहांत हो गया । पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा महोदय उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस डॉग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुलिस लाईन में पुलिस डॉग को सलामी दी गई व मौन रखा गया । पुलिस डॉग डोली पिछले दो महीने से हृदय रोग से ग्रसित थी जिसका पहले उज्जैन तथा बाद में इंदौर इलाज चला  डोली की मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम करा कर पुलिस लाइन परिसर में दफनाया गया जिसके कारण समस्त पुलिस स्टाफ शोकाकुल है ।
गौरतलब है कि पुलिस डॉग डोली का जन्म जुलाई 2016 में हुआ जो के पुलिस विभाग में दिसंबर 2016 में आ गई हैदराबाद में ट्रेनिंग के पश्चात 2018 में उज्जैन जिला पुलिस बल को ज्वाइन किया । पुलिस विभाग में डोली ने ट्रैक्टर के रूप में कार्य करके अनेक चोरियां मर्डर एवं अन्य अपराधों को ट्रैक किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *