उज्जैन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की दोनों सरकार ही ऐसी सरकार है जिन्होंने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए कोई ना कोई योजना सरकार ने बनाई है और इससे समाज के गरीब वर्ग का बहुत कल्याण हुआ है। पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू करने वाली सबसे पहले हमारी बीजेपी सरकार ही है ।
यह बात आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन यादव ने कही आपने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से लेकर हर वर्ग के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खूब कल्याणकारी काम किए हैं सबसे पहले लाडली लक्ष्मी योजना चलाई इस लाडली लक्ष्मी योजना में बालिकाएं कॉलेज तक पहुंची । इसके बाद बालिकाओं के विवाह के लिए कन्यादान योजना चलाई इस योजना को डेढ़ साल रही कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था और सिर्फ दिखावे के लिए इसकी राशि 51000 कर दी थी अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने एक भी शादी इस योजना में नहीं की और भारतीय जनता पार्टी की जैसे ही सरकार बनी वादे के मुताबिक सरकार ने बालिकाओं की शादी भी कन्यादान योजना में कराई और उन्हें 51000 की राशि के चेक भी दिए । इतना ही नहीं कन्यादान योजना के बाद सरकार ने बहन ससुराल में भी खुश रहे इसलिए लाडली बहन योजना चलाई इसमें भी सरकार बहनों को राशि दे रही है । इसके अलावा तीर्थ दर्शन योजना में बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा जो कि कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी थी भाजपा सरकार ने फिर से बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू की जिसमें बुजुर्गों को काशी विश्वनाथ तिरुपति जैसे स्थानों पर ले जाया गया । पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में संबोधित करते हुए दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी डॉ .यादव ने कहा पिछड़ा वर्ग जो कि समाज का सबसे बड़ा जाति वर्ग है इस जाति वर्ग के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं चलाई और सबसे बड़ा काम इस वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने का का काम भाजपा की सरकार ने ही किया है । शाम को डॉक्टर यादव ने वार्ड 40 एवं 51 में शक्ति सम्मेलन में भी भाग लिया इसके पूर्व प्रातः 8:00 बजे से भाजपा दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर मोहन यादव ने ग्राम दाऊद खेड़ी, चांद मुख, पालखेड़ी, ब्रजराज खेड़ी में जनसंपर्क किया और ग्राम गंगेड़ी में ग्रामीणों को शक्ति केंद्र सम्मेलन में संबोधित किया यहां डॉक्टर यादव ने कहा गंगेड़ी और दाऊद खेड़ी गांव अब गांव नहीं रहे यह अब शहर का ही एक भाग बन गए यहां आरटीओ का कार्यालय सहित ओर भी कई कॉलोनिया विकसित हो चुकी है ऐसे में यह क्षेत्र अब आधुनिक शहर का भाग ही होगा पिछले दिनों इस क्षेत्र में सरकार ने विकास के कई काम किए हैं चाहे वह अधोसंरचना का काम हो या फिर प्रधानमंत्री आवास हर क्षेत्र में सरकार ने इन गांव में काम किया है । इसके पश्चात डॉ यादव ने वार्ड 53 व 54 में सघन जनसंपर्क किया वार्ड की जनता ने डॉ यादव को फूल मालाओं से स्वागत कर विजयश्री का आशीर्वाद दिया । पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव, नगर महामंत्री संजय अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, मुकेश यादव, परेश कुलकर्णी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद थे ।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
–


