*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर का दर्शन, पूजन किया!*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर का दर्शन, पूजन किया!*

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण कर श्री महाकालेश्वर भगवान के किये दर्शन

उज्जैन। मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में अपने प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचे। डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान जी का दर्शन व पूजन किया। पूजन श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। श्री महाकालेश्वर भगवान के पूजन के बाद चांदी द्वार के समीप श्री वीरभद्र भगवान का भी पूजन किया। दर्शन के उपरांत सम्पूर्ण मंदिर परिसर के आंतरिक व बाहरी परिसर में प्रचलित निर्माण कार्यों का अवलोकन किया व वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किये।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर की यज्ञशाला में चल रहे यज्ञ में आहुति भी अर्पित की गईं।

इस दौरान कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति नीरज कुमार सिंह, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप सोनी आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *