उज्जैन। माकड़ोन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को अन्य समाज के लोगों द्वारा गिराने के बाद दो समाज के लोगों के बीच विवाद के बाद पत्थरबाजी की स्थिति बन गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचता तब तक गुस्साये लोगों ने वाहनों में आग लगा दी। कई दुकानों में भी पथराव किया गया।
पुलिसकर्मी घायल, थाना प्रभारी सस्पेंड
पथराव में सब इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। कुछ और लोगों को भी चोट आई हैं। सुचना लगते ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी सचिन शर्मा, एएसपी डॉ. नितेश भार्गव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करने के बाद जांच शुरू की। इस दौरान माकड़ोन में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। स्थिति सामान्य है मामले में 6 लोगो को हिरासत में लिया गया है।एसपी ने माकड़ौन थाना प्रभारी को निलबिंत कर दिया।


