MP के 26 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
भोपाल। मध्यप्रदेश के 26 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। तीन पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। चार अधिकारियों को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। तीसरी श्रेणी में सराहनीय सेवा के लिए 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।


