*CM डॉ. यादव ने उज्जैन किया झंडावंदन, महाकाल की नगरी में पहली बार मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी।*

*CM डॉ. यादव ने उज्जैन किया झंडावंदन, महाकाल की नगरी में पहली बार मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी।*

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन किया झंडावंदन, महाकाल की नगरी में पहली बार मुख्यमंत्री ने किया झंडावंदन, दशहरा मैदान पर झंडा वंदन कर ली सलामी,

उज्जैन। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडावंदन किया। ये पहला मौका है जब उज्जैन में किसी सीएम ने झंडावंदन किया। दरअसल उज्जैन में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहे। मोहन यादव ने झंडा वंदन करने के साथ ही अपने संदेश का वाचन किया।

इसके बाद पुलिस जवानों से सलामी ली। यहां हर्ष फायर भी किए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।

 

तीन रंगों के बलून को आकाश में छोड़ा गया इसके बाद मंच पर पुलिस, प्रशासन के उन अधिकारियों का सम्मान किया गया जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए। इसके अलावा समाज के उन लोगो का भी सम्मान की गया जिन्होंने समाज हित मे अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी सचिन शर्मा भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *