मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, पुलिस लाईन हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सीएम की अगवानी कर स्वागत किया
उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार 31 जनवरी की शाम को उज्जैन हेलीपैड पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त डॉ संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, ओम जैन, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, राजेंद्र भारती, रोडूमल राठौर, संजय अग्रवाल, अशोक प्रजापत, सत्यनारायण खोईवाल, धनंजय शर्मा, दिनेश जाटव,श्री प्रकाश शर्मा, रवि सोलंकी, मुकेश यादव, आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री और उज्जैन दक्षिण के पूर्व विधायक शिवनारायण जागीरदार के परिवार में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हुए तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।


