उज्जैन होमगार्ड लाईन में 3 दिवसीय आयोजित की गई संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता।
उज्जैन। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि 6 फरवरी और 8 फरवरी को होमगार्ड लाईन उज्जैन में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 8 फरवरी को ररसा-करसी एवं वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट संतोष कुमार जाट की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, देवास मधुराजेश तिवारी एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट शाजापुर विक्रम मालवीय भी सम्मिलित रहे।


इस खेल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आये भारतीय थल सेना के कर्नल जी.पी. चौधरी ने शिरकत की। जिसमें रस्साकस्सी एवं वॉलीबॉल की खेल प्रतियोंगितायें उज्जैन संभाग के 6 जिलों नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, रतलाम, शाजापुर सहित उज्जैन के प्रतिभागियों के बीच करवाई गई, इन दोनो प्रतियोगिताओं में जिला उज्जैन की टीम विजय रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कृत किया गया व जिला सेनानी द्वारा सभी जिलों की टीमों का उत्सावर्धन किया गया।जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा बताया गया कि विजता टीमों को आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर भोपाल में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु भेजा जावेगा।


