*आरटीओ उड़न दस्ता द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई, 2 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का राजस्व वसूला।*

*आरटीओ उड़न दस्ता द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई, 2 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का राजस्व वसूला।*

आरटीओ उड़न दस्ता द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई, 2 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का राजस्व वसूला।­

उज्जैन। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष कुमार मालवीय द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशों के अनुक्रम में उज्जैन शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आरटीओ उड़न दस्ता द्वारा शुक्रवार को शहर के देवास गेट, रेलवे स्टेशन, हरी फाटक चौराहा ,चार धाम चौराहा और चामुंडा चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की गई।

इसमें कुल 23 वाहनों को चेक किया गया। जिनमें दो बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का राजस्व वसूल किया गया और एक बस बिना वैध परमिट और परमिट शर्तों के उल्लंघन में सुरक्षार्थ डिपो में ज़ब्त की जाकर दो वाहनों पर निर्धारित एचएसआरपी नंबर प्लेट ना होने पर चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 24 हजार रुपए का राजस्व वसूल किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *