श्री महाकालेश्वर मंदिर में बैंगलुरू से आए श्रद्धालु ने रजत आभूषण के साथ रुपये 1.51 लाख किए अर्पित।
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्नाटक के बैंगलुरू से आए सूर्यकांत नागमरपल्ली द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पूर्व समिति सदस्य पं. राजेश शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 2 नग चांदी के नागधारी कुंडल भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 3 किलो 756 ग्राम है। वहीं श्री नागमरपल्ली द्वारा रुपये 1 लाख 51 हज़ार का नगद राशि भी दान की गई। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई ।



