राजस्थान से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालु ने 3 किलो से अधिक का रजत मुकुट अर्पित किया।
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में राजस्थान के भीलवाड़ा से आए धीरज रमानी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु व यश पुजारी की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 3 किलो 756 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर रमानी का सम्मान किया गया।


